फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news kalash yatra baba bhootnath temple mandi

बाबा भूतनाथ मंदिर से निकाली कलश यात्रा

Sun, 18 Sep 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news kalash yatra baba bhootnath temple mandi
मंडी के कांगणी धार में रूद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में देवी-देवतओं का आशीर्वाद लेते - फोटो : Mandi
मंडी। छोटी काशी मंडी के कांगणी धार स्थित माता चामुंडा मंदिर परिसर में स्थानीय जनता के सहयोग से सोमवार से नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के शुभारंभ को लेकर रविवार सुबह 11 बजे बाबा भूतनाथ मंदिर से कांगणी धार तक कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शहर की विभिन्न संस्थाओं के महिला और पुरुषों ने ऐतिहासिक शिवा बावड़ी पर जल भरने के बाद बाबा भूतनाथ के दर्शन कर देवरथों की मौजूदगी में कांगणी धार तक कलश यात्रा निकाली। आयोजक एवं इंदिरा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान अशोश शर्मा ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले महायज्ञ में जगतगुरु 1008 हरिओम महाराज की ओर से सब जन सनातन संस्कृति के उत्थान और जन कल्याण के लिए पावन यज्ञ का शुुुुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से यज्ञ प्रज्वलित करने से शुभारंभ किया जाएगा। इसमें पंडितों, विद्वान ब्राह्मणों की मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के साथ सायं तीन से छह बजे तक भागवत कथा का आयोजन चलेगा। सायं के समय श्रद्धालुओं और स्थानीय भजन मंडलियां भजन कीर्तन करेंगी। उन्होंने शहर के लोगों से धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed