फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, kabaddi won outpur beat panjala ladbharol

कबड्डी में ऊटपुर ने पंजालग को दी मात

Thu, 16 Jun 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, kabaddi won outpur beat panjala ladbharol
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में वीरवार को खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ ग्राम पंचायत कथोण की प्रधान मधु देवी ने किया। प्रधानाचार्य अजय राठौर ने बताया कि पहले दिन कबड्डी का मैच ऊटपुर और पंजालग के बीच हुआ। इसमें ऊटपुर ने मैच जीता। लांगणा ने खुड्डी, लडभड़ोल ने भगेहड़ को मात दी।
वॉलीबाल का मैच गोलवां और पंडोल के बीच हुआ। इसमें गोलवां स्कूल ने जीत हासिल की। लांगणा ने भगेहड़, भराड़पट्ट ने पपलोटू, तुलाह ने बाग पंडोल को हराया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उपप्रधान किशोरी लाल, पूर्व जिप सदस्य, संजीव शर्मा, पूर्व प्रधान देशराज और लालमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मार्चपास्ट में धार स्कूल ने मारी बाजी
पधर (मंडी)। पधर जोन अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में शुरू हुई। शुभारंभ पर सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खिलाड़ी छात्राओं ने मार्चपास्ट की सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में 25 स्कूलों की 329 खिलाड़ी छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। मुख्यातिथि भूप सिंह वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। पढ़ाई के साथ-साथ तमाम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर अपनी ओर से 11,000 रुपये की नकद राशि भेंट की।
मार्चपास्ट में मेजबान स्कूल धार प्रथम रहा जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपा द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में पहले दिन हुए वॉलीबाल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला ने कुफरी और हाई स्कूल बल्ह ने बाबली को हराया।

बैडमिंटन में बरोट ने चुक्कू, सरौंझ ने साहल और सियून ने ग्रामण को मात दी। इससे पहले खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक एवं मेजबान पाठशाला के प्रधानाचार्य घनश्याम चौहान ने चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed