{"_id":"632b4ad92591a95b967298b9","slug":"mandi-news-himachal-news-joint-office-and-hospital-building-sandhol-inaugurated-mandi-news-sml42249109","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधोल में संयुक्त कार्यालय और अस्पताल भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संधोल में संयुक्त कार्यालय और अस्पताल भवन का लोकार्पण
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने करीब 15 करोड़ से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन संधोल, एक करोड़ से निर्मित संधोल स्टेडियम, 12 करोड़ से बने सिविल अस्पताल संधोल खंड-एक तथा नौ करोड़ से निर्मित आईटीआई संधोल के भवन का शुभारंभ किया।
8.50 करोड़ से बल्याली से टकरेहर सड़क के उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। जनसभा में मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि संधोल में पांच मंजिला संयुक्त कार्यालय भवन बनने से तमाम महकमों के कार्यालय एक भवन में लाए गए हैं।
इससे लोगों को विविध कार्यालयों की सुविधाएं इस संयुक्त कार्यालय भवन में मिलेंगी। इब संधोल वासियों को सप्ताह में दो बार एसडीएम, बीडीओ, तहसील कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, श्रम अधिकारी इत्यादि जैसे तमाम महकमों की सेवाएं घरद्वार पर संधोल में मिलेंगी। संधोल में मेजर ध्यानचंद खेल परिसर के बनने से युवा अब अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संधोल के सिविल अस्पताल में 100 बिस्तर की सुविधा मिलेगी। अब इलाज के लिए सरकाघाट और मंडी नहीं जाना पड़ेगा। संधोल नाले का चरणबद्ध तरीके से तटीकरण किया जा रहा है। नाले का तटीकरण करने के बाद इसमें ऊपर से लेंटर डाला जाएगा।
इस लेंटर पर करीब 300 दुकानें बनाई जाएंगी। इससे पूर्व महेंद्र सिंह ठाकुर ने संधोल शहर के नाले के तटीकरण का भी जायजा लिया। संवाद