{"_id":"6352dc0dfdfa6152b03abb98","slug":"mandi-news-himachal-news-jogindernagar-jam-with-supporters-of-candidates-who-came-to-fill-nomination-mandi-news-sml4257039146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन भरने आए उम्मीदवारों के समर्थकों से जोगिंद्रनगर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन भरने आए उम्मीदवारों के समर्थकों से जोगिंद्रनगर जाम
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में सात प्रत्याशियों के नामांकन भरने के दौरान शहर में जाम की स्थिति रही। पठानकोट-मंडी हाईवे पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
इस दौरान राहगीर भी परेशान हुए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारों की आवाजाही को सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गुगली पुल के नजदीक वाहनों की भीड़ से यातायात ठप हो गया।
पठानकोट चौक से बस अड्डा मार्ग भी जाम की चपेट में आ गया। दोपहर दो-तीन बजे तक यही स्थिति रही। मुख्य बाजार में भी हाईवे जाम के चलते वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि शहर में विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों की भीड़ और अतिरिक्त वाहनों के कारण शहर में जाम लग गया। जाम को पुलिस कर्मचारियों ने बहाल करवाया। संवाद