{"_id":"627161b0eaacab54513bc8b2","slug":"mandi-news-himachal-news-jeep-falls-in-drain-one-dead-mandi-news-sml4076622195","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहरी में जीप गहरे नाले में गिरने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहरी में जीप गहरे नाले में गिरने से एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी तहसील क्षेत्र में कथला-निहरी संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह एक जीप अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई है। एक अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (36) पुत्र बालक राम निवासी कथला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कथला से निहरी की ओर आ रही एक जीप मंगलवार सुबह ढमहड़ा के निकट अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में जीप सवार ओम प्रकाश और और महेंद्र कुमार (32) पुत्र कृष्ण लाल निवासी कथला गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को नाले से निकाल कर गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया है। महेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि बीएसएल थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों पड़ोसी हैं और सामान लाने निहरी की ओर आ रहे थे। संवाद