फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, hrtc, buses start, mandi

छोटी काशी में बसों को दौड़ाने की तैयारी

Fri, 04 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, hrtc, buses start, mandi
मंडी। कोरोना कर्फ्यू में पांच घंटों की छूट के बाद अब सार्वजनिक वाहनों को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। एचआरटीसी डिपो मंडी ने बसें दौड़ाने की तैयारी कर ली है। बसों को चकाचक किया जा चुका है। रोजाना बसें स्टार्ट की जा रही हैं और साफ सफाई भी हो रही है।
विज्ञापन

मंडी में करीब 220 रूट स्वीकृत हैं। पांच जून की कैबिनेट बैठक का इंतजार है जिसमें परिवहन सेवा पर निर्णय होगा। यदि बसें चलाने को मंजूरी मिलती है तो बीस फीसदी रूट बहाल हो सकते हैं। बता दें कि सभी तरह की दुकानों को खोलने के बाद कारोबारियों और लोगों की ओर से यातायात सुविधा शुरू करने की जोर-शोर से मांग उठाई जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार पहुंच सके जिससे कारोबार में तेजी आए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सार्वजनिक यातायात बंद होने से लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में एक बार फिर सरकार की ओर से यातायात सुविधाओं को बहाल करने के बारे में शनिवार को आयोजित होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके अनुसार ही यातायात सुविधा बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
बसों को नियमित रूप से स्टार्ट किया जा रहा है। सरकार से निर्देश मिलने का इंतजार है। बसों को तैयार किया जा चुका है। दिशा-निर्देशों के बाद बसों को सैनिटाइज कर चलाया जाएगा।
-गोपाल चंद, आरएम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed