फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Heart patients will get better treatment in Nerchowk medical college specialist deployed

Mandi News: नेरचौक में हृदय रोगियों को मिलेगा बेहतर इलाज, विशेषज्ञ तैनात

Sun, 04 Dec 2022 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Heart patients will get better treatment in Nerchowk medical college specialist deployed
मंडी। जिला मंडी और आसपास के जिलों के हृदय रोगियों के लिए एक राहत भरी खबर है। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अब हृदय की बीमारियों का विशेषज्ञ डॉक्टर इलाज करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टर हाल ही में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ मेडिकल बोर्ड) की पढ़ाई करने के बाद यहां पर तैनात हुए हैं। डॉ. राजन वशिष्ठ नेरचौक मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सेवाएं देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजन वशिष्ठ यहां पर पहले हृदय विशेषज्ञ डॉक्टर हैं जिन्होंने यहां पर तैनाती ली है। जल्द ही यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग को विकसित करने की बात कही जा रही है ताकि मरीजों को आईजीएमसी और पीजीआई जाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन

हृदय बीमारियों के रोजाना यहां पर मरीज रूटीन चेक अप के लिए आते हैं। जिला मंडी सहित कुल्लू, हमीरपुर, लाहुल स्पीति और अन्य जिलों के मरीज चेकअप के लिए आते हैं। कई बार यहां पर विशेष हालात में हृदय विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के चलते मरीज को आईजीएमसी शिमला और पीजीआई के लिए रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यहां पर मशीनों और उपकरणों की कमी के चलते विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जल्द ही यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग बनने से यहां पर हृदय रोगियों को इलाज मिल सकेगा। इस बारे में नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश भवानी ने बताया कि हाल ही में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजन वशिष्ठ ने यहां पर ज्वाइन किया है जो डीएनबी की पढ़ाई करके आए हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed