फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Gumma in the speech, Jogindernagar became the winner in the samuhgaan

भाषण में गुम्मा, समूहगान में जोगिंद्रनगर बना विजेता

Sun, 11 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Gumma in the speech, Jogindernagar became the winner in the samuhgaan
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में अंडर-12 की चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। छात्र वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में भराड़ू जोन ने गुम्मा को हराया।
विज्ञापन

बरोट जोन ने बस्सी को पराजित कर अगले चरण में प्रवेश पाया। छात्राओं की वॉलीबाल स्पर्धा में जोगिंद्रनगर जोन ने भराड़ू को मात दी। छात्राओं की खो-खो स्पर्धा में बरोट जोन ने शानदार प्रदर्शन कर बस्सी को पराजित किया। जोगिंद्रनगर जोन ने भराड़ू को मात दी। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में बरोट जोन ने जोगिंद्रनगर को हराया। छात्रों की कबड्डी में जोगिंद्रनगर जोन की टीम ने बस्सी को मात दी।
विज्ञापन

छात्राओं की कबड्डी स्पर्धा में बरोट ने जोगिंद्रनगर को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। छात्रों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बरोट ने जोगिंद्रनगर को हराया। छात्रा वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में बस्सी जोन ने बरोट को हराया कर अगले चरण में प्रवेश किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भाषण प्रतियोगिता में गुम्मा जोन ने पहला, बरोट ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहगान में जोगिंद्रनगर ने पहला और बस्सी ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकलगान में बस्सी और बरोट जोन प्रथम रहे। प्रतियोगिता के आयोजक एवं खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगिताओं में रोचक मुकाबले हुए। तीन दिवसीय प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में 87 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed