फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news giddha, nati dance lord buddha college of education bhamla

गिद्दा, नाटी डाल कर मचाया धमाल

Sat, 22 Oct 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news giddha, nati dance lord buddha college of education bhamla
लॉर्ड बुद्धा कॉलेज भांबला में टैलेंट हंट के दौरान प्रस्तुति देते बीएड के प्रशिक्षु। - फोटो : Mandi
पटड़ीघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के अपर भांबला स्थित लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में टैलेंट हंट 2022 का आयोजन किया गया। इसमें बीएड के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अनु और साथियों ने स्वागत गीत पेश किया। कुशलदीप, श्वेता, याशिका ठाकुर, पूनम शर्मा, मोनिका तथा पूजा ने एकल नृत्य पर वाहवाही लूटी। शिल्पा और साथियों ने पहाड़ी नाटी पेश की। निशांत और साथियों ने एकांकी पेश कर बड़ों की आज्ञा का पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रेणुका और सहेलियों ने गिद्दा प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। आकांक्षा और उसकी सहेलियों ने भी पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभा और सहेलियों ने भी डांस कर वाहवाही लूटी। प्रशिक्षुओं ने विभिन्न परिधानों में रैंप वॉक कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दीपिका भारद्वाज, वंशिका ठाकुर, शिवानी सकलानी और ईशानी की रंगोली को प्रथम, दीक्षा, आकृति, दीपिका, मनीषा और नेहा की रंगोली द्वितीय तथा साक्षी, वनिता तथा पूजा की रंगोली को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन वेद शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed