फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Diya and anil win javelin throw, sports meet jogindernagar

जेवलिन थ्रो में दीया, अनिल ने मारी बाजी

Fri, 18 Nov 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Diya and anil win javelin throw, sports meet jogindernagar
जोगिंद्रनगर में आयोजित स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की टीम ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 5,000 मीटर दौड़ में लोअर वैली सुंदरनगर स्कूल के रोहित ने पहला, हटगढ़ स्कूल के दीपक ने दूसरा और नितेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जेवलिन थ्रो में टिकरू स्कूल के अनिल कुमार प्रथम, भराड़ू के कार्तिक द्वितीय और हराबाग के समीर तृतीय रहे। लड़कियों की जेवलिन स्पर्धा में जोगिंद्रनगर की दीया ठाकुर प्रथम, अंजली द्वितीय, गर्विशा तृतीय रहीं। लड़कों की 400 मीटर रिले दौड़ में डैहर स्कूल के साहिल ने पहला, लोकेश ने दूसरा और मोहम्मद सदीक, निशांत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कियों की रिले दौड़ में जोगिंद्रनगर कन्या पाठशाला की दीया ठाकुर ने पहला, लडभड़ोल की चकिता वर्मा ने दूसरा और बस्सी स्कूल की श्रेया ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के कर्ण प्रथम, टिकरू स्कूल के मनजीत राठौर द्वितीय और अभिषेक राणा तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक खेलों के समापन समारोह की अध्यक्षता आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने की। उन्होंने विजेता, उपविजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. सुनील ठाकुर ने कहा कि जिले के 21 स्कूलों के 234 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने स्कूल का नाम बढ़ाया है।
...
इन्होंने भी दिखाया दमखम और पाया इनाम
800 एवं 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करने वाली दीया, दूसरे स्थान पर रही ममता और तीसरे स्थान पर रही चौंतड़ा की प्रीति को भी सम्मानित किया। 800 मीटर दौड़ में आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की कशिश पहले, मन्नत दूसरे और भराड़ू की खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला की कल्पना, चौंतड़ा स्कूल की मीनाक्षी, डिस्कस थ्रो में लडभड़ोल स्कूल की साक्षी, जोगिंद्रनगर की पायल, स्वाति, लड़कों के ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में टिकरू स्कूल के मनजीत राठौर, एहजू स्कूल के अरुण, जोगिंद्रनगर बाल पाठशाला के अंशित कुमार भी सम्मानित किए। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में हटगढ़ के भूपेश, आशीष, डैहर के लोकेश, 800 मीटर लड़कों की दौड़ में थोना स्कूल के सुरेश, क्रिसेंट स्टार रती के उदय, चौंतड़ा स्कूल के अभिषेक भी सम्मानित किया गया।

शॉटपुट में लडभड़ोल स्कूल की साक्षी, जोगिंद्रनगर की स्वाति और अंकिता, लड़कों के लांग जंप में महावीर स्कूल सुंदरनगर के कर्ण, टिकरू स्कूल के मनजीत, थोना के अभिषेक, लड़कियों के लांग जंप में जोगिंद्रनगर की कल्पना, लडभड़ोल की सुनीता ठाकुर, भराड़ू स्कूल की अंशुल को भी मेडल भेंट किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed