{"_id":"619a8668b6e9f6467e4a6f2b","slug":"mandi-news-himachal-news-dev-pashakot-manghar-punya-fail-mandi-news-sml390968877","type":"story","status":"publish","title_hn":"कधार के मंघर पुण्य मेले में शिरकत करेंगे देव पशाकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कधार के मंघर पुण्य मेले में शिरकत करेंगे देव पशाकोट
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। क्षेत्र की कधार पंचायत का एकदिवसीय मंघर पुण्य मेला 23 नवंबर को मनाया जाएगा। चौहारघाटी के बजीर आराध्य देव पशाकोट मेले में विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कोरोना के चलते दो साल से मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। ऐसे में इस बार मेले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह है।
ग्रामीण देवता के साथ-साथ देवलुओं और कारदारों की आवभगत को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। लंबे समय बाद देवता के घर-द्वार पर दर्शन को लेकर लोगों में खासी उत्सुकता है। देव पशाकोट मेले में शरीक होने के लिए अपने मूल मंदिर मठी बजगाण से लाव लश्कर सहित रवाना हो गए हैं।
देवता रविवार शाम झटिंगरी पहुंचे, जहां से सोमवार को सिल्हासवाड़ स्थित कुन जातर में शरीक होंगे। मंगलवार दोपहर को कधार मेले में शामिल होंगे।
क्षेत्र के किसान लोग भी बारिश की फरियाद को लेकर देवता के समक्ष हाजिरी भरने की तैयारियों में है। किसान बारिश न होने से गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं। मेले में देवता की पूजा-अर्चना कर बारिश की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय पंचायत प्रधान अनिता ठाकुर ने कहा कि कोरोना की वजह से दो साल बाद हो रहे मेले के आयोजन से लोगों में खासा उत्साह है। ग्रामीणों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
000