फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Degrees awarded to 150 doctors convocation ceremony Dental College Sundernagar

डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के दीक्षांत समारोह में 150 को दी डिग्रियां

Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Degrees awarded to 150 doctors convocation ceremony Dental College Sundernagar
सुंदरनगर में हिमाचल डेंटल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में दंत चिकित्सक को डिग्री भेंट करते मुख्य अ? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस धर्मचंद चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंधन कमेटी के निदेशक डॉ. अनिल सिंगला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जस्टिस धर्मचंद चौधरी ने कहा कि हिमाचल डेंटल कॉलेज निजी क्षेत्र में हिमाचल का पहला दंत कॉलेज है। यहां से पढ़ाई कर निकले सैकड़ों चिकित्सक देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले सभी चिकित्सकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल सिंगला ने बताया कि दीक्षांत समारोह में करीब 150 स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सकों को डिग्रियां भेंट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्य अतिथि से डिग्री पाकर सभी चिकित्सकों में खुशी देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह, उप प्राचार्य डॉ. देवेंद्र शर्मा, राजकीय डेंटल कॉलेज शिमला के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता और उप कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा और अनुराधा जैन सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed