फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news, Dead body found young man roadside in Dodhwan, Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर के डोढ़वां में सड़क किनारे मिला युवक का शव

Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news, Dead body found young man roadside in Dodhwan, Sundernagar
मंडी के सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कपाही के गांव डोढ़वां में शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत कपाही के गांव डोढ़वां में मंगलवार सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि बीती देर रात सुंदरनगर-लेदा मार्ग में किसी वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अभी पुख्ता सबूत जुटा रही है। मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार और पुलिस थाना की टीम जांच कर रही है। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि युवक की मौत वाहन से टक्कर लगने से हुई है। मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस थाना सुंदरनगर में फोन के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत कपाही में सुंदरनगर-लेदा मार्ग पर डोढ़वां में सड़क किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की किसी वाहन से टक्कर लगने से मौत होना पाया जा रहा है लेकिन अभी मौत के असली कारणों का खुलासा फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कलौहड़ के गांव देरड़ू निवासी मुंशी राम (35) पुत्र नरायण सिंह के तौर पर हुई है। मुंशी राम मजदूरी का कार्य करता था। डेढ़ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। मुंशी राम के माता-पिता का देहांत हो चुका है।

अब उसके परिवार में सिर्फ पत्नी ही बची हैं। डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले में फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed