{"_id":"627807422d88dd386e707352","slug":"mandi-news-himachal-news-cow-sancturary-built-ladbharol-kudd-mahadev-mandir-mandi-news-sml408199969","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल के कुड्ड महादेव के पास बनेगा गो अभयारण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल के कुड्ड महादेव के पास बनेगा गो अभयारण्य
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में लावारिस मवेशियों को जल्द आसरा मिलेगा। प्रशासन ने लडभड़ोल के कुड्ड महादेव मंदिर के समीप 12 बीघा भूमि पर गो अभयारण्य बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यहां पर करीब 1,000 मवेशियों को रखने की व्यवस्था होगी।
इस पर करीब 4.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पशुओं के लिए शेड का निर्माण, पानी और चारे की व्यवस्था का भी प्रबंध किया जाएगा। जोगिंद्रनगर के एसडीएम विशाल शर्मा ने गो अभ्यारण्य के संचालन की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पशुपालन विभाग के नाम भूमि स्थानांतरित कर दी है।
बजट का प्रावधान होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। लडभड़ोल क्षेत्र की दलेड़ पंचायत में बनने वाले इस गो अभ्यारण्य में लावारिस पशुओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। पशुपालन विभाग ने गो अभयारण्य के निर्माण को लेकर सरकार से पत्राचार शुरू कर दिया है। एसडीएम ने कहा कि गो अभ्यारण्य निर्माण के लिए करीब 12 बीघा सरकारी भूमि को पशुपालन विभाग के नाम स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने बताया कि लावारिस पशुओं को आसरा देने के लिए जोगिंद्रनगर प्रशासन की यह अच्छी पहल है। कुड्ड महादेव में चिह्नित 12 बीघा भूमि पर गो अभ्यारण्य का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए पशुपालन विभाग और प्रदेश सरकार से पत्राचार कर लिया गया है। उपमंडलीय पशु चिकित्साधिकारी दीपक वर्मा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लावारिस मवेशियों को स्थायी ठिकाना मिल सकेगा। संवाद