फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, cm jairam himachal pradesh sitting demand teacher read news

शिक्षकों से यह मांग बैठे मुख्यमंत्री जयराम, पढ़ें खबर

Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, cm jairam himachal pradesh sitting demand teacher read news
मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के लोकार्पण के बाद देव सदन में विवि की ओर से आयोजित कार्यक्रम म - फोटो : Mandi
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कैंपस में लौह पुरुष सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देव सदन में यह बात कही। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से इस संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण समर्पण और मिशन मोड़ पर कार्य करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का नामकरण भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर किया गया है, जिन्होंने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में नए विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, क्योंकि मंडी हिमाचल के मध्य में स्थित है। अब महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से संबंधित कार्य के लिए मंडी सहित पांच जिलों के विद्यार्थियों को शिमला नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में दो विश्वविद्यालय होने से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटों में भी वृद्धि होगी और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आसानी से प्रवेश मिल सकेगा। इससे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का बोझ भी कम होगा। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि यह विवि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से मंडी को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय राज्य के छात्रों के लिए एक मील पत्थर साबित होगा।

प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हमेशा संवेदनशील रहे हैं। इस संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में बहु-विषयक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। कहा कि कांगड़ा जिले के शाहपुर में पहला ड्रोन फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया गया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. डीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed