फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, chc ratti, improved, health services

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती का 18 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 29 Jan 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, chc ratti, improved, health services
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती में रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती का जल्द कायाकल्प होगा। इसके सौंदर्यीकरण के लिए 1819493 रुपये की राशि रोगी कल्याण समिति की ओर से खर्च की जाएगी। अस्पताल की सफाई व्यवस्था और आधुनिक शौचालयों के निर्माण के लिए लाखों रुपये की राशि व्यय की जाएगी। रोगी कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक विधायक इंद्र सिंह गांधी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति ने अस्पताल के लिए अहम फैसले लिए। अब जल्द ही रत्ती अस्पताल में आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। पार्किंग के लिए भी स्थान चयनित किया जाएगा। 848207 रुपये की लागत से ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर लाया जाएगा। अस्पताल के लिए स्ट्रक्चर ट्रॉली 20300 रुपये से खरीदी जाएगी। इसके अलावा एंबू बैग 21557 रुपये की लागत से लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बायोमेडिकल वेस्ट के लिए 60000 रुपये के पॉलिथीन बैग लिए जाएंगे। इस अवसर पर नेरचौक व्यापार मंडल ने रत्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए गीजर देने की हामी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य मनीषा कुमारी, बीडीसी सदस्य लाल सिंह, ग्राम पंचायत कछला के प्रधान संतराम ने भी रति अस्पताल के लिए अनुदान देने की बात कही। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, एसडीएम स्मृतिका नेगी, नेरचौक व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. केआर शर्मा भी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed