{"_id":"62bb32e52dab576ba4332b50","slug":"mandi-news-himachal-news-chandigarh-manali-highway-panarssa-vehicle-collided-cargo-auto-one-died-mandi-news-sml413572745","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहक ऑटो को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहक ऑटो को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर पनारसा में सड़क किनारे खड़े ऑटो (मालवाहक) को किसी वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सो रहे दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हुआ है। मृतक की पहचान सुमन कुमार (60) निवासी शाहपुर, कांगड़ा के रूप में हुई है। घायल का पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और घायल को नागरिक अस्पताल नगवाईं में भर्ती करवाया है।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात को पनारसा में सड़क किनारे एक ऑटो खड़ा था। इसमें दो लोग सोए थे। देर रात किसी अज्ञात वाहन ने इसे टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सो रहे सुमन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद