{"_id":"61bb7c85d01be33d0e295112","slug":"mandi-news-himachal-news-car-fell-into-a-drain-near-magal-woman-dies-mandi-news-sml393662895","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगल के पास नाले में गिर गई कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगल के पास नाले में गिर गई कार, महिला की मौत
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मैगल के पास एक कार (एचपी 82-6939) अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। उसकापांच वर्षीय पोता, बहू और बेटा घायल हो गए हैं। हादसा वीरवार शाम करीब साढ़े तीन बजे पेश आया।
सभी कार सवार बल्ह क्षेत्र के बुराहली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। परिवार पधर से अपने घर लौट रहा था। मैगल के पास चालक ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया जिस कारण कारण नाले में जा गिरी।
मृतक महिला की पहचान द्रुमति देवी (55) पत्नी बसंता राम गांव बुराहली डाकघर घाघणू के रूप में हुई है। घायलों में 32 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र बसंता राम, 25 वर्षीय मोनिका पत्नी रणजीत सिंह और 5 वर्षीय शिवांश पुत्र रणजीत सिंह निवासी बुराहली घायल हुए हैं।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। उधर डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद