{"_id":"62a62a5ca217fc1e826887ce","slug":"mandi-news-himachal-news-car-fell-down-13-injured-kamrunaag-mandi-news-sml4119320135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरुनाग से लौट रहे श्रद्धालुओं की कारें टकराकर खाई में गिरीं, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरुनाग से लौट रहे श्रद्धालुओं की कारें टकराकर खाई में गिरीं, 13 घायल
विज्ञापन
शाला-कमरुनाग मार्ग पर हुए हादसे में घायलों का गोहर नागरिक अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। शाला-कमरुनाग सड़क पर जबाल गांव के समीप एक कार (जाइलो) अनियंत्रित होकर सड़क में खड़ी आल्टो कार से जा टकराई। इसके चलते दोनों कारें खाई में जा गिरी। दोनों कारों में सवार तीन बच्चों समेत 13 श्रद्धालु घायल हुए है।
कार में सवार सभी लोग एक परिवार के हैं जबकि जाइलो में सवार लोग आपस में रिश्तेदार हैं। जाइलो में नौ लोग, जबकि कार में चार लोग सवार थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पहुंचाकर उन्हें एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों में नागरिक चिकित्सालय गोहर में भर्ती करवाया गया है।
जाइलो कार में सवार घायलों की पहचान भुंजला देवी (50) निवासी जाहू, सुनील कुमार (59) निवासी जाहू, देवराज (43) निवासी खुडला, प्रकाश चंद (56) निवासी मुंडखर, इंदु निवासी (25) जाहू, रिशू निवासी (29) जाहू, अभिषेक निवासी (26) जाहू, लीला देवी (88) निवासी चकमोह और रियांशु (3 )निवासी भोरंज के रूप में हुई। आल्टो कार में सवार घायलों की पहचान भुवनेश्वर (43) निवासी समखेतर, सुषमा देवी (39) पत्नी भुवनेश्वर निवासी समखेतर, प्रज्ञा (11) और धृति (6) निवासी समखेतर, पधर सवार थे। एसएचओ गोहर देशराज ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद 4:00 बजे कमरुनाग से लौट रहे श्रद्धालुओं की जाइलो जबाल गांव के पास अनियंत्रित होकर एक आल्टो कार से जा टकराई। इसके बाद दोनों कारें खाई में जा गिरीं। आल्टो कार सवार भी कमरुनाग से लौट रहे थे। हादसे की भनक लगते ही जबाल और शाला गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय गोहर भर्ती किया गया है। संवाद