फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news buses hrtc mandi no run today due to diwali

घर से निकलने से पहले जान लें, आज शाम नहीं चलेंगी बसें

Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news buses hrtc mandi no run today due to diwali
मंडी। दीपावली के दिन 24 अक्तूबर को सायं चार बजे के बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। जिले के सभी एचआरटीसी के डिपुओं की बसें चार बजे के बाद सेवाएं नहीं देंगी। ऐसे में सवारियों को पहले ही अपनी व्यवस्था करने का आग्रह निगम ने किया है।
विज्ञापन

दीपावली का पर्व होने के चलते परिवहन निगम के कर्मचारी सांय चार बजे के बाद परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए चले जाएंगे। चार बजे के बाद जिलेभर में कहीं पर भी सरकारी बसें नहीं चल पाएंगी। निजी ऑपरेटर बसें चला सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान दूर दराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय और दिवाली की खरीदारी करने आने वाले लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। बता दें कि मंडी जिले में परिवहन निगम के कुल छह बस डिपो हैं। उधर, मंडलीय प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि दीपावली त्योहार पर सायं चार बजे के बाद मंडी बस डिपो से कोई भी स्थानीय और लंबी दूरी की बसें नहीं चलेंगी। इसलिए लोगों को अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए चलाई जा रहीं पांच बसें
त्योहारी सीजन के चलते परिवहन निगम मंडी ने लंबी दूरी की बसों में चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए पांच विशेष बसें तैनात की हैं। यह पिछले दो दिनों से सेवाएं दे रही हैं। इन बसों का फायदा बाहरी राज्यों से घरों को लौट रहे लोगों को मिल रहा है। सोमवार सायं चार बजे तक लंबी दूरी की बसें रूटों पर तो जाएंगी, लेकिन लौटेंगी नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed