फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news, aprajita programme determination confident girl

दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से आगे बढ़ें बेटियां : विशाल

Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news, aprajita programme determination confident girl
जोगिंद्रनगर में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करतीं डॉ. सोनाली। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अपराजिता बनने के लिए छात्राओं को आत्मविश्वास मजबूत करना होगा। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अधिकारों की भी समझ होनी चाहिए।
विज्ञापन

यह बात शुक्रवार को न्यू क्रिसेंट स्कूल गरोड़ू में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि आज की बेटी देश की बागडोर भी संभाले हुए है।
रक्षा मंत्रालय जैसे अहम विभागों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। अगर दृढ़ संकल्प से वे आगे बढ़ेंगी तो मंजिलें उनके पांव चूमेगी। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। अध्यापिका अनिता ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में एसडीएम कार्यालय के ऑफिस कानूनगो कालीदास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी
बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। महिलाओं के विकास के लिए अब समाज में बराबर के हक का अधिकार मिलना शुरू हो चुका है। सरकार की अनेक योजनाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शशि किरण, प्रधानाचार्य न्यू क्रिसेंट स्कूल
...
मजबूत इरादे जरूरी
जिसे कोई भी हरा न सके वह अपराजिता है, इसी मनोबल के साथ छात्राएं आगे बढ़ें। बेटियों को सफल बनने के लिए स्वस्थ शरीर और मजबूत इरादे होना बहुत जरूरी है तभी वह अपराजिता बनकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा पाएंगी।
-डॉ. सोनाली, गायनी विशेषज्ञ
....
मैं बनूंगी अपराजिता
अपराजिता बनकर मैं अपने जीवन का निर्धारित लक्ष्य हासिल करूंगी। इसके लिए हमें स्कूल में प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता एक बेहतरीन कार्यक्रम है, जो कि छात्राओं में नया आत्मविश्वास पैदा कर रहा है।

-कशिश, छात्रा
....
इच्छाशक्ति जागृत होना जरूरी
हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होगी तो हम में किसी भी चुनौती से डटकर लड़ने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। बेटियों के सम्मान में अपराजिता कार्यक्रम काबिले तारीफ है। मैं इसी मुहिम से प्रभावित हूं।
-मालवी, छात्रा
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed