फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, ambedkar nagar team won cricket match, suraj half century

सूरज के अर्धशतक से आंबेडकर नगर ने जीता मैच

Mon, 30 May 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, ambedkar nagar team won cricket match, suraj half century
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में आयोजित विधायक क्रिकेट महाकुंभ में सोमवार को दूसरे दौर के मैच शुरू हुए। इसमें पहला मुकाबला पुराना बाजार इलेवन और आंबेडकर नगर एकादश के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सचिव अनिल गुलेरिया ने बताया कि पुराना बाजार टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। इसमें भानू ने सबसे ज्यादा 27 रन का योगदान किया।
विज्ञापन

आंबेडकर नगर के सूरज डोगरा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंबेडकर नगर की टीम ने 8.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर जीत हासिल की। इसमें सूरज डोगरा ने नाबाद 51 और अनिल ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच भड़ोह इलेवन और बनायक एकादश के मध्य खेला गया। इसमें बनायक ने सात विकेट से जीत हासिल की। भड़ोह इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट पर 106 रन बनाए। इसमें दिव्या प्रकाश ने शानदार 70 रन की पारी खेली।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी बनायक एकादश ने 11.2 ओवर में तीन विकेट पर 108 रन बना कर जीत हासिल की। इसमें मंजीत ने नाबाद 53, धर्मपाल ने 33 रन का योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed