{"_id":"62c07b0272020b61366d2e99","slug":"mandi-news-himachal-news-aap-took-out-a-rally-in-mandi-parivartan-rally-mandi-news-sml4140041155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में आम आदमी पार्टी ने निकाली बदलाव रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में आम आदमी पार्टी ने निकाली बदलाव रैली
विज्ञापन
मंडी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांधी चौक के पास रथ यात्रा निकालते हुए।
- फोटो : Mandi
मंडी। आम आदमी पार्टी ने मंडी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को बदलाव यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर और बलवंत सिंह ने किया।
कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा की शुरुआत मंडी के भूतनाथ मंदिर में भजन कीर्तन के साथ की। जेल रोड, स्कूल बाजार, करतारपुर, गांधी चौक, मोती बाजार आदि में रोड शो निकाला। बदलाव यात्रा के दौरान हुए जनसंवाद में शहर के स्कूल भवन को तोड़कर शॉपिंग माल बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
लोगों ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन का काम धीमी गति से चलने और मनाली-चंडीगढ़ मार्ग पर रोजाना जाम की समस्याओं को उठाया।
आप कार्यकर्ताओं ने जनता से कहा कि प्रदेश के विकास, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए केजरीवाल को एक मौका दो। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तो बच्चों का भविष्य भी सुधरेगा। प्रदेश में दिल्ली मॉडल पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास होगा। संवाद