फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Aadhaar update facility available in Kotli

कोटली में मिले आधार अपडेट की सुविधा

Sat, 30 Jul 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Aadhaar update facility available in Kotli
कोटली (मंडी)। कोटली में आधार कार्ड अपडेट करवाना लोगों के लिए समस्या बन गई है। आधार अपडेट की सुविधा न मिलने से लोगों को मंडी जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि कोटली में उन्हें आधार कार्ड अपडेट करवाने की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

इन दिनों राशन कार्ड अपडेट करने के लिए लोगों को केवाईसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। दिनभर सैकड़ों लोग राशन डिपो जाकर केवाईसी करवा रहे हैं। कई स्थानों पर डिपोधारक घर-घर जाकर भी लोगों की केवाईसी कर रहे हैं। 15 साल तक के बच्चों और 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए केवाईसी प्रक्रिया जी का जंजाल बन गई है। उनके फिंगर प्रिंट्स आधार कार्ड के फिंगर प्रिंट से मैच नहीं हो पा रहे हैं। इससे उन्हें आधार कार्ड अपडेट करवाने की नौबत आ पड़ी है।
विज्ञापन

कोटली क्षेत्र से सैकड़ों बच्चों और बुजुर्गों को आधार अपडेट करवाने के लिए जिला मुख्यालय मंडी जाना पड़ रहा है। मंडी पहुंचने के बाद लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें 100 रुपये प्रति व्यक्ति राशि भी खर्च करनी पड़ रही है। कई मर्तबा नंबर नहीं आता है। मेजर (सेवानिवृत्त) बीएस भारद्वाज ने बताया कि कई मर्तबा चक्कर लगाने के बाद शनिवार को उन्हें अपना और अपने पोते का आधार कार्ड अपडेट करवाने में कामयाबी मिली। रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ठाकुर सिंह वर्मा ने मांग की है कि बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी को देखते हुए कोटली में आधार अपडेट करवाने की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटली के एसडीएम रमेश चंद कटोच ने बताया कि तहसील कार्यालय के समीप चल रहे लोकमित्र केंद्र को यह सुविधा प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें आईटी डिपार्टमेंट की ओर से मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। एक सप्ताह के भीतर कोटली में आधार अपडेट करवाने की सुविधा मुहैया हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed