{"_id":"6324afcfc8475a2d97386074","slug":"mandi-news-himachal-news-7-500-posts-to-be-filled-in-electricity-board-himachal-pradesh-mandi-news-sml421924342","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में भरे जाएं 7,500 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड में भरे जाएं 7,500 पद
विज्ञापन
मंडी जिला के सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक में उपस्थित प?
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने बिजली बोर्ड में खाली चल रहे करीब 7,500 पदों को भरने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति बिगड़ती जा रही है, वहीं बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 7,500 पद खाली होने से कर्मचारी तनाव में कार्य कर रहे हैं।
फील्ड में कार्य कर रहे कर्मचारियों की दुर्घटना की दर बढ़ी है। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की सुंदरनगर इकाई की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में बोर्ड में सहायक लाइनमैन के लगभग 3,500, लिपिक के 1,600, सब स्टेशन अटेंडेंट के 400 पदों सहित अन्य श्रेणियों में भी सैकड़ों पद खाली चल रहे हैं।
उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से मांग की कि सहायक लाइनमैन और सब स्टेशन अटेंडेंट के खाली चल रहे पदों को टीमेट और हेल्पर से भरा जाए। इससे खाली होने वाले टीमेट और हेल्पर के 4,000 से अधिक पदों के लिए तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने बिजली बोर्ड की बिगड़ती वित्तीय हालात पर चिंता जताई।
विज्ञापन
इसके लिए बोर्ड प्रबंधन वर्ग तथा सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन पर स्मार्ट मीटर के नाम पर फिजूलखर्ची का भी आरोप लगाया। बिजली बोर्ड पर 2,890 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जो एक चिंतनीय विषय है। बैठक में जगमेल ठाकुर, मुनी लाल ठाकुर, झाबा राम शर्मा, दौलत राणा, नितीश भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, कनव राणा और रमेश शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संवाद