{"_id":"627163218026fe54f44c38f4","slug":"mandi-news-himachal-news-1000-children-corona-vaccine-daily-mandi-mandi-news-sml40766344","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना 1,000 से अधिक बच्चों को लगेगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोजाना 1,000 से अधिक बच्चों को लगेगा कोरोना टीका
विज्ञापन
मंडी। जिले के स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया के साथ ही कोरोना वैक्सीन लगाने की रफ्तार तेज हो गई है। अब तक 12 से 14 साल तक के 42,000 बच्चों में से 31,366 का टीकाकरण हो चुका है।
शेष 10,634 बच्चों को कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। अब जिले में रोजाना 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नतीजतन 10 से 11 दिन में सभी को टीका लगा दिया जाएगा।
इसके लिए रोजाना टीकाकरण सत्र भी बढ़ाए जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने बताया कि स्कूलों में दाखिलों के चलते कुछ समय के लिए बच्चों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। अब दोबारा यह प्रक्रिया तेज की जा रही है, ताकि 12 से 14 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
...
कहां कितनों को लगी वैक्सीन
चिकित्सा खंड बगस्याड़ में 2,391, बलद्वाड़ा 2,691, जंजैहली 2,413, करसोग 3,007, रत्ती 3,386, रोहांडा 4,401, संधोल 2,226, कटौला 2,288, कोटली 2,505, लडभड़ोल 1,835, मंडी शहरी 1,172 और पधर में 3,051 बच्चों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज लग चुकी है।
...
आज यहां होगा टीकाकरण
सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा, करसोग, सीएचसी रिवालसर, पीएचसी सिध्यानी, पीएचसी लेदा, सीएच पधर, सीएच जोगिंद्रनगर, सीएच रत्ती, नेरचौक मेडिकल कॉलेज, जोनल अस्पताल मंडी, सीएच बगस्याड, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर, कोट हटली, मसेरन, पिंगला, नबाही, जंगनी, पौंटा आदि में टीकाकरण होगा।
...
कोरोना मुक्त होने की कगार पर मंडी
जिला मंडी में कोरोना के चार मामले ही बचे हैं। चारों होम आइसोलेट हैं। मेक शिफ्ट अस्पताल में कोई भी संक्रमित भर्ती नहीं हैं। अब तक जिला मंडी में 38,331 ने कोरोना को मात दी है। 502 लोगों को अपनी जान कोरोना से गंवानी पड़ी है।