फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Murder Accused Vikas Patial Mother Speaks Out Even if my son is sentenced to death I accept it

Mandi Murder: आरोपी विकास पटियाल की मां बोलीं- बेटे को फांसी भी हो जाए तो मंजूर, कानून और सच्चाई के साथ खड़े

Wed, 15 Apr 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra रमेश भारद्वाज, सरकाघाट (मंडी)।
रमेश भारद्वाज, सरकाघाट (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी के सरकाघाट के गोपालपुर में छात्रा सिया गुलेरिया की बीच सड़क गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, आरोपी विकास पटियाल की मां सुनीता देवी ने कहा कि उनका परिवार पीड़ित बेटी और उसके परिजनों के साथ खड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Murder Accused Vikas Patial Mother Speaks Out Even if my son is sentenced to death I accept it
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में हुए कॉलेज छात्रा हत्याकांड के आरोपी विकास पटियाल की मां सुनीता देवी ने कहा कि उनका परिवार पीड़ित बेटी और उसके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में जो भी सजा दोषी को मिलनी चाहिए, वह अवश्य मिले। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनके बेटे को फांसी की सजा भी होती है, तो उन्हें स्वीकार है। उनका परिवार कानून और सच्चाई के साथ है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुनीता देवी ने इस घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताते हुए प्रशासन और लोगों से इसकी गहन जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे पर हत्या के आरोप की जानकारी मिलने के बाद वे खुद स्तब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति कंवर सिंह गध्याणी गांव में अपने पिता की विरासत वाले घर में रहते हैं। उनके कोई भाई नहीं हैं। पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें विकास 32 वर्ष का है और अविवाहित है। वह 12वीं के बाद फिटर ट्रेड में आईटीआई कर चुका है। पहले लुधियाना में काम करता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से घर पर ही रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के अनुसार, विकास किसी प्रकार का गंभीर नशा नहीं करता था, केवल भांग का सेवन करता था। वह किसी से झगड़ा नहीं करता था और न ही देर रात घर से बाहर रहता था। वह घर से प्रतिदिन केवल 20 रुपये लेता था और भांग के पत्ते घर लाता था। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से विकास चुप-चुप रहने लगा था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। वह किसी लड़की को परेशान नहीं करता था और परिवार के कहने पर भी शादी से इंकार करता रहा। उनका छोटा बेटा लुधियाना में काम करता है।

विज्ञापन

गौर हो कि इस मामले में आरोपी के नशेड़ी होने की बातें सामने आ रही थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मां ने अपनी स्थिति स्पष्ट की और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। फिलहाल, पुलिस जांच में अभी तक किसी साजिश के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, एक मां के रूप में सुनीता देवी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कानून को सर्वोपरि बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed