{"_id":"573f44764f1c1bfe16ac6eb2","slug":"mandi-college-student-top-in-ugc-or-mat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी और मैट की परीक्षा में मंडी के होनहारों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी और मैट की परीक्षा में मंडी के होनहारों का दबदबा
मंडी
Updated Fri, 20 May 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज मंडी के विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थी कालेज प्राचार्य व प्राध्यापकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के वाणिज्य संकाय के छात्र रमेश कुमार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय स्तर परीक्षा में जेआरएफ के लिए उत्तीर्ण किया है। वाणिज्य संकाय के तीन अन्य विद्यार्थियों ने प्रबंधन अभिक्षमता (मैट) परीक्षा को उत्तीर्ण कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, बीबीए के भी दो छात्रों ने (मैट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
प्रबंधन अभिक्षमता परीक्षा (मैट) उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों अजेंद्र सिंह, अमृता और हिमांशी गुप्ता ने प्रदेशभर में कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने मेधावी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडी कालेज की बीबीए की दो छात्राओं ने भी प्रबंधन अभिक्षमता परीक्षा (मैट) उत्तीर्ण की है। बीबीए की छात्रा अनीमा शर्मा और हिमानी ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। मंडी कॉलेज के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। प्राचार्य ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर रूसा समन्वयक प्रो. भुवण गौड़, समन्वयक दीपा शर्मा, प्रो. डा. चमन प्रेमी, प्रो. परीणिता, डा. प्रवीण शौंखला, प्रो. अंजना, प्रो. सपना, प्रो. राकेश कपूर, रविंद्र, नवीन सैणी, विद्या, कुलदीप ठाकुर सहित अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन