फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi city traffic system changed

मंडी शहर की यातायात व्यवस्था बदली, जानिये कौन से वाहन कहां रुकेंगे....

Wed, 10 Mar 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mandi city traffic system changed
मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने आए देवी-देवता। - फोटो : Mandi
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मेले के दौरान शाही, मध्य और अंतिम जलेब में यातायात व्यवस्था बदलेगी। सुंदरनगर और गोहर की तरफ से आने वाली बसों के लिए अस्थायी बस स्टैंड मंडी बाईपास (पुलघराट के समीप) बनाया गया है। शहर के प्रवेश द्वार पर तल्याहड़, नागचला, खलियार और बिंद्रावणी में नाके स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन

मेला स्थल को सात सेक्टर में बांटा गया है। 900 के करीब पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसमें 40 अराजपत्रित अधिकारी, 115 मुख्य आरक्षी एवं 490 आरक्षी, 222 गृहरक्षक जवान तैनात होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी एक राजपत्रित अधिकारी करीब 120 पुलिस कर्मचारियों के साथ कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी संभालेगा।
विज्ञापन

...
89884-84848 पर दें सुझाव
यदि किसी को यातायात प्लान को लेकर समस्या है या कोई सुझाव है तो वह मंडी पुलिस के फोन नंबर 89884-84848 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।
....
बसों के लिए ये रहेंगे रूट
बाड़ी गुमाणू, बीर लॉग और कोटली की तरफ जाने वाली बसें निर्धारित रूट से पूर्व की भांति नए सुकेती पुल से होकर चला करेंगी। ये महामृत्युंजय मंदिर तथा सकोडी पुल पर कुछ क्षणों के लिए सवारियों को चढ़ाने और उतारने के लिए रुक सकेंगी। अस्पताल की ओर से आने वाली बसें सेरी मंच पर स्थित ठहराव पर सवारियां उतार सकेंगी। कोई भी बस उपरोक्त ठहरावों के अतिरिक्त शहर के अंदर कहीं भी नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed