{"_id":"6a3292e3724b0d93c2083e16","slug":"mandi-chandigarh-bus-service-via-gagal-and-sundernagar-suspended-mandi-news-c-90-1-mnd1001-201031-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-चंडीगढ़ वाया गागल सुंदरनगर बस बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-चंडीगढ़ वाया गागल सुंदरनगर बस बंद
विज्ञापन
बल्ह और नाचन की दर्जनों पंचायतों के लोग परेशान
बीते चार दशकों से नियमित रूप से रूट पर चल रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बीते चार दशकों से नियमित रूप से रूट पर चल रही मंडी चंडीगढ़ वाया गागल बग्गी सुंदरनगर बस सेवा को बंद कर दिया है। इससे बल्ह व नाचन विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोग परेशान है। इस रूट पर पूर्व में मंडी हरिद्वार बस चलती थी, जिसे बाद में निगम ने बदलकर मंडी से चंडीगढ़ कर दिया।
मंडी बस अड्डे से सुबह 4:40 पर चलने वाली यह बस बल्ह व नाचन विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र जरिया (साधन) था। चंडीगढ़ जाने के अलावा गागल व बग्गी की तरफ को आने वाले उन यात्रियों के लिए भी अपने गंतव्य में पहुंचने का एकमात्र माध्यम यही बस थी जो रात के समय बसों में दिल्ली व जम्मू कश्मीर या फिर कहीं से भी सफर करके आते थे। बस बंद होने से क्षेत्र की दर्जनों पंचायत के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गागल, बग्गी व हटगढ़ क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने सरकार व निगम प्रबंधन से जनहित में इस बस सेवा को पुनः बहाल करने की मांग की है।
बॉक्स
जेएनएनयूआरएम के तहत निगम को जो बसें मिली हैं, उनमें से ही इस रूट पर बस चलाई जा रही थी। क्लस्टर से बाहर इन बसों को भेजने पर उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध लगा दिया है। जिस वजह से इस रूट पर कुछ समय से निगम बस नहीं चला पा रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निगम इस पर मंथन कर रहा है। शीघ्र ही इस बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया जाएगा। -पीयूष शर्मा, प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी