{"_id":"643be5e4453e9987700aa3a4","slug":"mandavya-kalamanch-will-participate-in-g-20-program-mandi-news-c-19-1-123730-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मांडव्य कलामंच जी-20 कार्यक्रम में लेगा भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मांडव्य कलामंच जी-20 कार्यक्रम में लेगा भाग
Sun, 16 Apr 2023 05:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 16 Apr 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में आयोजित होने वाले जी-20 कार्यक्रम में प्रस्तुति देने को लेकर रिहर्सल करते मांडव्य क
मंडी। मांडव्य कला मंच के 11 लोक कलाकार हिमाचल के चयनित 74 कलाकारों के साथ 19- 20 अप्रैल को धर्मशाला में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन में कार्यक्रम पेश करेंगे।
मांडव्य कला मंच के संस्थापक और प्रभारी कुलदीप गुलेरिया ने बताया कि मंच के 11 कलाकार मंडी जनपद का प्रधान लोक नृत्य लुड्डी के अतिरिक्त हिमाचल के कलाकारों के साथ सामूहिक नृत्यमयी झलकी मेहमानों को दिखाएंगे। मांडव्य कला मंच के कलाकार जी 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए 15 अप्रैल को धर्मशाला पहुंच गए हैं। कलाकार प्रदेश की टीम के साथ धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम की रिहर्सल में जुट गए हैं। 22 फरवरी को इन कलाकारों का चयन होने के बाद इन्होंने 22 मार्च और 26 से 31 मार्च तक शिमला के गेयटी थिएटर में इस बाबत कार्यशाला में भाग लिया है। यह वही दल है जिसने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह 2023 में प्रदेश से पहली बार कई प्रतियोगिताओं को पार कर कर्तव्य पथ दिल्ली में भाग लेकर नई इबारत लिखी है। इसके अतिरिक्त भी मांडव्य कला मंच के नाम अनेकों उपलब्धियां दर्ज है।