{"_id":"672de0ec0eafda39e60befaa","slug":"mandav-mahotsav-in-mandi-city-on-15th-virendra-mandi-news-c-90-1-mnd1001-139650-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शहर में मांडव महोत्सव 15 को : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शहर में मांडव महोत्सव 15 को : वीरेंद्र
विज्ञापन
मंडी। शहर में मांडव महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर को किया जाएगा। राज देवता माधवराय के पूजन के उपरांत शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा कन्या पाठशाला से बाबा भूतनाथ मंदिर होकर विपाशा तट पर मांडव्य शीला तक जाएगी। शीला पूजन के उपरांत यज्ञ होगा। साथ ही लोकगीतों पर आधारित भक्ति रस का कार्यक्रम भी होगा।
नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि मंडी नगर मांडव्य ऋषि की तपोस्थली रहा है। नगर की समस्त धर्म संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों, महिला समूहों और आम जनमानस के साथ मिलकर ऐतिहासिक महोत्सव की शुरुआत की जा रही है।
इसी के मद्देनजर छह नवंबर को विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई थी। कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को शहर के समस्त प्रबुद्धजन, धर्म संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं, महिला मंडल, व्यापार मंडल आदि सभी के साथ बैठक कर महोत्सव का कार्यक्रम तय किया गया। संवाद
विज्ञापन
000