फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Man found hanging late at night in Sannyard

Mandi News: सन्यारड में देर रात फंदे पर लटका मिला व्यक्ति

Sat, 25 Jul 2026 11:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
Man found hanging late at night in Sannyard
मंडी। नगर निगम क्षेत्र के सन्यारड में वीरवार देर रात एक व्यक्ति घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारकर उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। परिजनों ने मौत के पीछे कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सन्यारड निवासी पिंकू राम (45) वीरवार रात घर के एक अलग कमरे में सोए हुए थे। रात करीब 11:30 बजे जब परिवार के सदस्य किसी काम से कमरे में पहुंचे तो उन्होंने पिंकू राम को फंदे पर लटका हुआ देखा। यह देखते ही घर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब का सेवन करता था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed