फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mallika Nadda offered prayers at Avahadevi Temple

Mandi News: अवाहदेवी मंदिर में मल्लिका नड्डा ने की पूजा-अर्चना

Tue, 30 Sep 2025 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mallika Nadda offered prayers at Avahadevi Temple
अवाहदेवी मंदिर पहुंची भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी म​​िल्लका नड्डा का स्वागत करतीं भाजपा क
धर्मपुर (मंडी)। नवरात्र के पावन अवसर पर माता अवाहदेवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा मंदिर पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मल्लिका नड्डा जिला परिषद सदस्य ग्रयोह वार्ड की वंदना गुलेरिया के आमंत्रण पर यहां पहुंचीं। मंदिर में उनकी अगुवानी पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और सरकाघाट के विधायक दलीप सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मल्लिका नड्डा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। लोगों की मांग पर उन्होंने मंदिर में लिफ्ट लगाने का आश्वासन दिया।जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने कहा कि माता अवाहदेवी का यह धाम क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और यहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed