फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mahila Mandal raised the demand for construction of foot over bridge in Aut market

Mandi News: औट बाजार में फुट ओवर ब्रिज बनाने की महिला मंडल ने उठाई मांग

Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 18 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal raised the demand for construction of foot over bridge in Aut market
औट तहसील के दौरे के दौरान लोगों से बातचीत करते सदर एसडीम ओम कांत ठाकुर। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : रामबेटी शाक्य।
नगवाईं (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन में पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका मंडी जिले का औट बाजार अब धीरे-धीरे अपने पुराने स्वरूप में आने लगा है। वहीं, स्थानीय लोग अभी भी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

औट की समस्याओं को लेकर अब स्थानीय मातृ शक्ति स्वयं आगे आ गई है। स्थानीय महिला मंडल ने तहसीलदार औट को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया है। वीरवार को एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर औट के दौरे पर आए। इस दौरान महिला मंडल औट और व्यापार मंडल औट ने अपनी समस्याएं एसडीएम के सामने रखीं।
विज्ञापन

महिला मंडल औट ने बाजार में फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है। पर्यटन सीजन शुरू होने से औट बाजार में गाड़ियों की आवाजाही अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे स्थानीय लोगों को सड़क क्रॉस करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला मंडल की प्रधान लीला देवी ने बताया कि सड़क में भारी ट्रैफिक और आवारा पशुओं की वजह से बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सड़क क्रॉस करना मुश्किल हो गया है, इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि औट बाजार में फुट ओवर ब्रिज बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि 2023 की बाढ़ में औट बाजार का पुल उफनती ब्यास नदी में बह गया था। स्थानीय लोगों ने पुल न बनने तक नदी के किनारे जालियां लगाने की मांग की। व्यापार मंडल औट के प्रधान विनोद सिंह चावला ने औट बाजार के क्षतिग्रस्त श्मशानघाट की मरम्मत का मामला एसडीएम के समक्ष रखा। इसी के साथ पेयजल समस्या संबंधी भी जानकारी दी।
उधर, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने सभी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed