फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Maharana Pratap idol should be installed soon

महाराणा प्रताप मूर्ति को शीघ्र किया जाए स्थापित

Tue, 16 Nov 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap idol should be installed soon
मंडी में रैली निकालते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। महाराणा प्रताप की मूर्ति को मंडी में स्थापित करने के नारों से मंगलवार को छोटी काशी गूंज उठी। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश ने मूर्ति को दो सालों से स्थापित नहीं करने पर मंडी शहर में प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंच ने एक रोष रैली निकाली। करीब दो घंटे तक छोटी काशी के सभी मुख्य स्थानों तक जाकर मंच सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि महाराणा प्रताप की मूर्ति को तुरंत मंडी शहर में स्थापित किया जाए। यह रैली आईटीआई चौक से शुरू होकर इंदिरा मार्केट होते हुए डीसी ऑफिस तक निकाली गई।
विज्ञापन

रैली में जिला मंडी के आसपास के सभी क्षेत्रों से भारी संख्या में सामान्य वर्ग के लोग विशेषकर युवा तथा महिलाओं ने भाग लिया। इसमें युवाओं ने वीर महाराणा प्रताप की जय जयकार तथा प्रशासन के विरोध में खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष केएस जंवाल एवं प्रदेश युवा प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने कहा कि करीब पिछले 2 वर्षों से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति को पीडब्ल्यूडी विभाग के जंक स्टोर में रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगले 30 दिन के भीतर प्रशासन ने अगर यह मूर्ति आईटीआई चौक या किसी अन्य उचित स्थान पर स्थापित नहीं की तो उनका संगठन डीसी ऑफिस के सामने धरने पर बैठने पर विवश होगा।

धरने में ये लोग रहे उपस्थित
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य संरक्षक अमर सिंह गुलेरिया, जिला मंडी राजपूत सभा प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, रमेश राणा, रमेश कुमार मेहता, डीके चंदेल, हेम सिंह ठाकुर, अदालत सिंह ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, बालचंद वालिया, जितेंद्र वशिष्ठ, सेवानिवृत्त एचएस दर्शन कालिया, योगेश ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, मोनू राजपूत, यतीश कटोच, संतोष चंदेल, ललित सिपहिया, योगेंद्र ठाकुर, सोनू ठाकुर, रमेश पराशर, बुध राम शर्मा, कल्पना शर्मा, अनिता सेन, दिपाली सेन, पवन ठाकुर, कमल ठाकुर, शिव सिंह सेन, सरन दास शास्त्री, हर्ष वीर सेन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed