फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Made people aware by organizing street plays and rallies

Mandi News: नुक्कड़ नाटक और रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Mon, 25 Sep 2023 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Made people aware by organizing street plays and rallies
मंडी। बल्ह उपमंडल के नेरचौक स्थित अभिलाषी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डाॅ. राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष वर्ल्ड फार्मेसी दिवस फार्मासिस्ट सटरैनथनिंग हेल्थ सिस्टम-अंगदान महादान थीम पर आयोजित किया। ड्रग इंस्पेक्टर सुंदरनगर रीना ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वस्थ विभाग का अभिन्न अंग है। फार्मेसी विभाग के बिना स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान नहीं की जा सकती हैं। वहीं, छात्रों के लिए डॉ. अभिषेक सोनी, प्रताप सिंह, सुशीला शर्मा सहित विभिन्न व्याख्यानों का आयोजन किया गया। फाइनल वर्ष के छात्रों के लिए उनके अध्यापकों ने लेव कोट सेरिमनी का आयोजन कर उन्हें कोट पहनाए। छात्रों ने अंग दान महादान पर नेरचौक बाजार में रैली निकाली। इसे अभिलाषी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. ललित अभिलाषी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षुओं ने बाजार में नुक्कड़ नाटक भी पेश किए। अभिलाषी ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. आरके अभिलाषी, सचिव नरेंद्र अभिलाषी, डाॅ. प्रोमिला अभिलाषी, डाॅ. नर्वदा अभिलाषी, डाॅ. नीलम अभिलाषी ने सभी को वर्ल्ड फार्मेसी दिवस पर बधाई दी। इस मौके स्वाति शर्मा, रूमा शर्मा, प्रीति, अनेजा, रवीना, किरन कुमारी, सुशीला शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed