फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Madam...employees come after 10 days on sewerage and water complaints

Mandi News: ढेलू पंचायत में दो फरवरी को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Madam...employees come after 10 days on sewerage and water complaints
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेलू में 2 फरवरी को प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार के तहत शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम जोगिंद्रनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने शनिवार को ढेलू पंचायत परिसर में चिन्हित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों ढेलू, टिकरू, भडयाड़ा, गलू तथा सैंथल-पड़ैन के पंचायत प्रधानों व सचिवों सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आगामी दो फरवरी को ढेलू पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। ताकि लोग इस कार्यक्रम का घर-द्वार लाभ उठा सकें। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा, बीडीओ चैंतड़ा सरवन कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed