फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Machinery engaged in healing the wounds of Paddal ground

Mandi News: पड्डल मैदान के जख्म भरने में जुटी मशीनरी

Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Machinery engaged in healing the wounds of Paddal ground
मंडी। पड्डल मैदान को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन से मिले जख्मों को भरने का कार्य शुरू हो गया है। मैदान से कंकड़, पत्थर निकाले जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद नेशनल हाईवे अथाॅरिटी के ग्रेडर और रोलर पड्डल मैदान में कार्य में जुट गए हैं। गड्ढों को भरने के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से मिट्टी उपलब्ध करवाई जा रही है। ग्रेडर की मदद से मिट्टी की परत पूरे मैदान में बिछाई जा रही है। इसके बाद रोलर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पड्डल मैदान में खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। राजनीतिक दलों की ओर से इस मैदान में जनसभाएं, रैलियां भी आयोजित की जाती हैं। संत महात्माओं के समागम के लिए भी पड्डल मैदान का इस्तेमाल होता है। महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के दौरान डोम, तथा अन्य दुकानें लगाने के कारण मैदान की हालत खराब हो जाती है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, नगर निगम ने साफ सफाई कर मैदान से कंकड़ पत्थर को निकाल दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद मशीनरी की मदद से मैदान में पड़े गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

...
पिच पर उगी घास की होगी कटिंग, जल्द होगा मैच
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान क्रिकेट पिच को सुरक्षित रखने के लिए उसकी बाड़बंदी की गई थी। अब पिच पर घास उग गई है। खेल विभाग मैदान की दशा सुधारने के साथ-साथ पिच पर उगी घास को भी काटेगा। मैदान में जल्द दोस्ताना मैच खेला जाएगा। इसमें जिला प्रशासन की टीम के भी भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के बाद अब पड्डल मैदान का पुराना स्वरूप लौटाया जा रहा है। मशीनरी की मदद से मैदान को समतल किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों के चोटिल होने की किसी तरह की संभावना शेष न रहे।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed