{"_id":"669282de70aa3227ef050303","slug":"machhayal-double-lane-bridge-is-ready-with-cost-of-rs-6-crores-will-be-inaugurated-soon-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130877-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छह करोड़ से मच्छयाल डबललेन पुल बनकर तैयार, जल्द लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छह करोड़ से मच्छयाल डबललेन पुल बनकर तैयार, जल्द लोकार्पण
Sun, 14 Jul 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर मच्छयाल खड्ड पर बना धुनषाकार पुल संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर बने मच्छयाल डबललेन पुल से अगस्त में ही वाहनों की आवाजाही शुरू करने की तैयारी में है। विभाग प्रदेश सरकार के बड़े मंत्री या फिर मुख्यमंत्री से पुल का उद्घाटन करवाने के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटा है। मच्छयाल खड्ड पर बने धनुषाकार पुल में वाहनों की आवाजाही शुरू होने से सरकाघाट सड़क पर जाम की स्थिति से राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि अक्तूबर 2017 में मच्छयाल पुल की आधारशिला केंद्रीय सड़क निधि के तहत रखी गई थी। इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मार्च में पुल का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई। 40 मीटर लंबा स्पैन पुल बो-स्टिंग तकनीक के साथ बनाया गया है। पुल पर पैदल चलने वालों के लिए चार फीट का फुटपाथ भी दोनों तरफ बनाया गया है।
पिछले साल होना था शुभारंभ
उल्लेखनीय 2023 में पुल का शुभारंभ हो जाना था, लेकिन मानसून के तीखे तेवरों के चलते जब मच्छयाल खड्ड में बाढ़ आ गई तो पुल का निर्माण कार्य भी अधर में लटक गया। करीब 80 मीटर लंबे स्पैन पुल के निर्माण कार्य को लेकर छह करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की गई है। इसमें भारी से भारी वाहन भी आसानी से गुजर पाएंगे। सबसे बड़ी राहत पुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों के लिए भी शामिल है। पुल के दोनों और पैदल चलने के लिए पाथ भी बनाया गया है।