{"_id":"683b49a547d0d1a5c2053e0b","slug":"maa-jalpa-fair-started-with-worship-mandi-news-c-90-1-ssml1045-157892-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पूजा-अर्चना के साथ मां जालपा मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पूजा-अर्चना के साथ मां जालपा मेला शुरू
विज्ञापन
पधर के बसेहड़ गांव में मेला में आए हुए देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते विधायक पूर्ण चंद ठाकुर।
पधर (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय पधर के बसेहड़ गांव में मां जालपा को समर्पित दो दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने विधिवत रूप से किया। सर्वप्रथम क्षेत्र में पधारे विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत मेला समिति के अध्यक्ष रमेश चंद एवं सचिव अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि विधायक पूर्ण चंद ठाकुर को सम्मानित किया।
इस मौके पर बसेहड़ महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया, जबकि कदरयाला महिला मंडल ने पारंपरिक पहाड़ी नाटी पेश की जिसने जनसमूह का मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेले को चार चांद लगा दिए। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के लिए झूठे वादे किए, जिन पर आज तक कोई अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
इस अवसर पर उन्होंने मां जालपा के मंदिर परिसर में सराय निर्माण के लिए दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मेला समिति को उन्होंने अपनी ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस अवसर पर पधर मंडल भाजपा के अध्यक्ष इंद्र सिंह, मनोहर लाल ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य टांडू पदम ठाकुर, मंडल सचिव सपना ठाकुर, महामंत्री सुरेश कटारिया, नरेंद्र कुमार, हरीश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
00