फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lord Raghunath's city started getting decorated for Dussehra

Mandi News: दशहरा के लिए सजने लगी भगवान रघुनाथ की नगरी

Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Lord Raghunath's city started getting decorated for Dussehra
कुल्लू। दशहरा उत्सव के लिए भगवान रघुनाथ की नगरी ढालपुर सजने लगी है। ढालपुर के मालरोड में पिछले साल की तरह केनोपी लगाई जा रही है। वहीं, ढालपुर के मैदानों में व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। ऐतिहासिक ढालपुर क्रिकेट मैदान में व्यापारियों ने अपने हाट-बाट सजाने का काम शुरू कर दिया है। करोड़ों के कारोबार वाले कुल्लू दशहरा में आम लोगों के लिए सुई से लेकर गाड़ियां तक उपलब्ध रहती हैं। दशहरा में अच्छे कारोबार की उम्मीद लेकर सैकड़ों व्यापारी ढालुपर पहुंचना शुरू हो गए। बागवानी और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में बाहरी राज्यों के व्यापारी कई उम्मीदें लेकर पहुंचते हैं। 13 से 19 अक्तूबर तक मनाए वाले देवी-देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा के लिए पूरा बाजार 13 अक्तूबर तक सजकर तैयार हो जाएगा। माल रोड में केनोपी लगाने का काम शुरू हो गया है जबकि क्रिकेट मैदान में डोम, झूले व अस्थायी दुकानों को स्थापित करने का काम रात-दिन चला हुआ है। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि 13 अक्तूबर तक दशहरा के लिए पूरा बाजार सजकर तैयार हो जाएगा। व्यापारियों को भी इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उत्सव में करीब 25 देशों के कलाकार भाग ले रहे हैं। साथ कई देशों के राजदूत भी भाग लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed