फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra not taken out in Choti Kashi mandi

छोटी काशी में नहीं निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra not taken out in Choti Kashi mandi
मंडी। छोटी काशी मंडी में कोरोना के चलते एक बार फिर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नहीं निकल सकी। रथ यात्रा के न निकले से 1679 से चली आ रही परंपरा फिर टूट गई है। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद और रथ खींचने का इंतजार कर रहे भक्तों को मायूस होना पड़ा। 12 जुलाई को जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जानी थी। कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जगन्नाथ मंदिर में सुबह भगवान का शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। कुछ भक्तों ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर मंदिर की परिक्रमा कर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की रस्म निभाई। मंडी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वृंदावन की तर्ज पर निकाली जाती थी। मंदिरों को खोलने की छूट प्रदेश सरकार ने दे दी है लेकिन तैैयारियां पूरी नहीं हो पाईं। इस कारण सूक्ष्म तरीके से रस्म निभाई गई।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी वेद दास ने बताया कि मंदिर में भागवत का आयोजन होता था, लेकिन कोरोना बंदिशों में देरी से छूट मिलने के कारण कोई भी तैयारी नहीं हो सकी। इस कारण भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंदिर की परिक्रमा कर ही निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
वर्ष 1679 में हुई थी भगवान जगन्नाथ मंदिर की स्थापना
शिवनगरी मंडी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की स्थापना वर्ष 1679 में हुई थी। मंदिर में रखी काष्ठ की मूर्तियों को ओड़ीसा से लाया गया है। कहा जाता है कि इनकी पूजा-अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान जगन्नाथ महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है लेकिन इस बार कोराना के साये के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर आशीर्वाद प्राप्त करते थे। जगन्नाथपुरी से पंडितों को बुलाकर रथ तैयार किया जाता था।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed