{"_id":"62af5b0412c42734b70b697a","slug":"longani-won-the-kabaddi-title-by-defeating-kujjabalh-mandi-news-sml412662123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुज्जाबल्ह को हराकर लौंगणी ने जीता कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुज्जाबल्ह को हराकर लौंगणी ने जीता कबड्डी का खिताब
विज्ञापन
शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में संपन्न छात्राओं की खेलकूद ?
- फोटो : Mandi
टिहरा (मंडी)। चोलथरा स्कूल में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इस अवसर पर जिला परिषद ग्रयोह वार्ड की सदस्य बंदना गुलेरिया मौजूद रहीं। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में शिक्षा खंड भराड़ी की 18 पाठशालाओं की 250 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लौंगणी विजेता जबकि गद्दीधार स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में लौंगणी ने कुज्जाबल्ह को हरा कर विजेता की ट्रॉफी जीती। खो-खो में गद्दीधार ने भराड़ी स्कूल को हराकर खिताब जीता।
बैडमिंटन में गद्दीधार ने कांगो का गहरा को हराया। चेस में रसायन गलू ने चोलनगढ़ को हराकर जीत हासिल की। भाषण में चोलथरा टीम ने भराड़ी को हराया। एकल गीत स्पर्धा में चोलथरा स्कूल ने प्रथम स्थान, लौंगणी ने दूसरा स्थान, समूह गान में कुजाबल्ह प्रथम, चोलथरा दूसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में लौंगणी स्कूल विजेता, चोलथरा स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन
मार्चपास्ट में भराड़ी स्कूल विजेता रहा। अनुशासन में चोलथरा प्रथम रहा। ऑल राउंड बेस्ट का खिताब लौंगणी को मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नेकराम, चोलथरा पंचायत के प्रधान मेहर चंद गारला, विजय, पवन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद