फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   long rout buses start on dimand

लंबे रूट पर जरूरत के अनुसार चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 29 Oct 2016 05:37 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 29 Oct 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
long rout buses start on dimand
हमीरपुर बस अड्डे पर एचआरटीसी की बसें। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। जिले में दिवाली के दिन लोकल रूट पर एचआरटीसी की बसे चार बजे तक चलेंगी। इसके अलावा लंबे रूट को सवारियों की जरूरत के हिसाब से बसे चलेंगी। निगम ने जिले में गत 27 अक्तूबर से लॉग रूट पर दिवाली के चलते बसें चलाना शुरू कर दिया था। दिवाली से एक दिन पहले मंडी-चंडीगढ़ रूट पर पांच और मंडी-दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। यह बसें जरूरत के मुताबिक सवारियों की संख्या को देखकर रवाना की जाएंगी। इन बसों के चलने का समय निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन



27 अक्तूबर से ही जिला में अतिरिक्त बसें चलाना निगम ने शुरू कर दिया था। दिवाली तक 15 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 27 अक्तूबर को मंडी-चंडीगढ़ रूट पर चार, 28 को मंडी-चंडीगढ़ रूट पर चार और मंडी-दिल्ली रूट पर एक बस चलाई गई। वहीं, 29 अक्तूबर को मंडी-चंडीगढ़ पांच व मंडी-दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाई गई। इसके अलावा दिवाली के दिन जरूरत के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। आरएम मंडी विनोद कुमार ने कहा कि लोकल रूट पर दिवाली के दिन चार बजे तक बसें चलेंगी। वहीं, लंबे रूट पर जरूरत के अनुसार बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed