{"_id":"68247ce295153c782000f652","slug":"local-entrepreneurs-will-get-technical-financial-and-managerial-training-mandi-news-c-90-1-mnd1001-155908-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधकीय प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्थानीय उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधकीय प्रशिक्षण
Thu, 15 May 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 May 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
मंडी। स्थानीय उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अब तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधकीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। रोजगार सृजन के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उद्यमियों को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और संसाधन भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा में स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से रीजनल सेंटर फार इंटरप्रिन्योशिप डेवलपमेंट चंडीगढ़ के उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देना और उन्हें सशक्त बनाना है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान हो सके।
इस मौके पर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल स्थानीय उद्यमियों को लाभ होगा बल्कि इससे पूरे शहर और प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने उद्यमिता को एक मजबूत और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई जो कि उद्यमियों के लिए उपयोगी साबित होंगी। वर्तमान में इस योजना का लाभ लगभग 27 छात्र व छात्राएं उठा रही हैं। इस अवसर पर जेपीएस एजुकेशन के प्रबंधक जसपाल ठाकुर, अजय शर्मा उपस्थित रहे।