फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   loan not return

कर्जदारों ने दवाए अजा विकास निगम के पौने दो करोड़

Mon, 01 Feb 2016 10:15 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज मंडी।
कमलेश रतन भारद्वाज मंडी। Updated Mon, 01 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं, बड़ी राशि वाले ऋणियों को ऋण नहीं चुकाने की एवज में समाहर्ता की कोर्ट में केस लगाने की चेतावनी दी गई है। निगम ने कुछेक ऋणियों के केस निगम के समाहर्ता कोर्ट में अब तक भेज दिए हैं।

 वहीं, जिन ऋणियों के केस समाहर्ता कोर्ट में भेजे जाने हैं। उन ऋणियों को भी नोटिस के माध्यम से अंतिम बार चेतावनी दे दी गई है। इससे अब इन ऋणियों पर निगम का डंडा बरसना तय है। निगम के मंडी कार्यालय ने जिला भर के 1314 छोटे स्तर के ऋणियों को नोटिस जारी कर जल्द ही ऋण की किश्तें जारी करने के निर्देश दिए हैं। इन ऋणियों के पास निगम के 47 लाख रुपये राशि की फंसी है।
विज्ञापन


वहीं, बड़े स्तर के 27 ऋणियों के पास निगम के 1.37 करोड़ की राशि लटकी है। निगम ने बड़े स्तर के कुछ ऋणियों के केस निगम के समाहर्ता कोर्ट में भेज दिए हैं। वहीं, कुछेक ऋणियों को अंतिम नोटिस जारी कर ऋण नहीं चुकाने की एवज में कोर्ट में केस चलाने की चेतावनी निगम की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं के तहत दिया जाता है ऋण
एससी और एसटी से संबंधित गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निगम के माध्यम से कई योजनाओं के तहत ऋण प्रदान करती है। निगम वर्तमान में स्वरोजगार योजना, अंबेडकर लघु ऋण योजना, आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना, लघु ऋण योजना, हिम स्वावलंबन योजना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के संगठनों की सहायता, शिक्षा ऋण योजना, प्रशिक्षण योजना, हस्त शिल्प विकास योजना, लघु विक्रय केंद्र योजना के तहत ऋण प्रदान कर रहा है।



-समय पर ऋण नहीं भरने वाले कर्जदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। कई ऋणियों को अंतिम बार नोटिस देकर अंतिम मौका दिया गया है। इसके बाद भी अगर ये किश्तें शुरू नहीं करते हैं तो इनके केस निगम के समाहर्ता कोर्ट में भेज दिए जाएंगे।
-जेएस जसवाल जिला प्रबंधक, एससी एवं एसटी निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed