फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lightning struck house at midnight, loss worth lakhs

Mandi News: आधी रात को घर पर गिरी बिजली, लाखों का नुकसान

Sat, 11 May 2024 11:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck house at midnight, loss worth lakhs
बालू के प्रौड गांव में आसमानी बिजली गिरने से हुआ नुकसान। संवाद
नगवाईं (मंडी)। स्नोर घाटी के बालू क्षेत्र के प्रौल गांव में आधी रात को अचानक हुए धमाके से क्षेत्र के लोग सहम उठे। धमाका देर रात ढाई बजे परम देव निवासी प्रौल के मकान में हुआ। धमाका इतनी जोर का था कि सभी गांववासी रात को उठ गए और घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर देखा तो परम देव पुत्र बृज लाल के मकान के एक हिस्से की छत धमाके से उखड़ चुकी थी और मकान के अंदर भी काफी नुकसान हुआ था। उस समय मौसम भी साफ था। पीड़ित परिवार ने बताया कि धमाका इतनी जोर से हुआ कि पूरा परिवार डर गया। पहले लगा कि सिलिंडर फट गया है लेकिन जब घर के अंदर देखा तो गैस सिलिंडर सुरक्षित था। फिर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई लेकिन मौके पर ऐसी भी कोई घटना नहीं देखी गई। अब आशंका जताई जा रही है कि आसमानी बिजली के कारण घटना हुई है। घटना से घर की रसोईघर का सारा सामान, खिड़कियां और एक दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा दो दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। जिस समय हादसा हुआ, उस समय घर के अंदर दो परिवारों के लोग सोए हुए थे। स्थानीय पंचायत प्रधान नर्मदा देवी ने धमाका होने की पुष्टि करते कहा कि धमाके का कारण बिजली गिरना हो सकता है। स्थानीय निवासी ललित भंडारी ने बताया कि घर में गैस सिलिंडर बिल्कुल सुरक्षित है और न ही कोई बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ है। घटना में पीड़ित परिवार को पांच लाख के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रौल गांव का दौरा कर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट आगे प्रशासन को भेज दी है। घटना बिजली से बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। -लता ठाकुर, पटवारी, बालू सर्कल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed