फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Life style of Himachal told in inter state youth exchange program: Bharti

अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में बताई हिमाचल की जीवन शैली : भारती

Fri, 10 Jan 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 10 Jan 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Life style of Himachal told in inter state youth exchange program: Bharti
मंडी। नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मंडी के कांगणीधार स्थित संस्कृति सदन में अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के डॉ. सुनील ठाकुर ने युवाओं को हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, शिक्षा, कौशल विकास बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में द्रंग क्षेत्र की टांडू पंचायत के प्रधान शुभम शर्मा ने हिमाचल की पंचायतीराज प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी रखी। तृतीय सत्र में सूचना एवं जन संपर्क विभाग मंडी से उप निदेशक मंजुला कुमारी ने हिमाचल प्रदेश की जीवन शैली एवं कार्यशैली के बारे में विस्तार से युवाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र मंडी की जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को विस्तार से युवाओं के समक्ष रखा। बताया कि विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम से युवाओं को एक-दूसरे के राज्यों की संस्कृति, भाषा, और परंपराओं के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जिससे वह आपसी समझ और सहयोग को बढ़ा सकेंगे। पांच दिवसीय समारोह के प्रथम दिवस में नेहरू युवा केंद्र मंडी के पदाधिकारी और हिमाचल पंचायतीराज से ग्राम प्रधान तथा विभिन्न राज्यों से आए करीब 30 युवाओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed