फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leopard cub found dead in Bhadrana

Mandi News: भदराना में मृत मिला तेंदुए का शावक

Thu, 02 Oct 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Leopard cub found dead in Bhadrana
भदराना में सड़क हादसे में हुई तेंदुए के शावक की मौत। स्त्रोत : जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के मढ़ी के निकट भदराना गांव में वीरवार सुबह तेंदुए का शावक मृत अवस्था में पाया गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि शावक की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यक्ति ने सड़क किनारे पड़े मृत शावक को देखा और इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी मढ़ी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शावक के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संधोल स्थित पशु चिकित्सालय भेज दिया है। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर विभाग ने कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शावक की मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed